बिहार पलिस स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के विभाग के अंदर कल 305 पदों पर भर्तियां निकली है। बिहार पुलिस विभाग के अंदर जिस विद्यार्थियों को कार्य करने का इच्छुक हो उसके लिए शानदार अवसर प्रस्तुत करती है। BPSSC यह नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि 17 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 17 जनवरी 2025 को समाप्त होगी। BPSSC ने कुल एक महीना का समय निर्धारित किया है।
बिहार पुलिस ASI स्टेनो के 305 पदों पर भर्तियां। BPSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
बिहार पुलिस BPSSC ASI स्टेनो भर्ती 2024 का अवलोकन।
ASI स्टेनो कुल 305 पदों के वर्गों के अनुसार सीटें ।
• General (UR) - 121 सीटें
• EWS - 31 सीटें
• EBC - 59 सीटें
• OBC - 37 सीटें
• BC Female - 14 सीटें
• SC - 37 सीटें
• ST - 06 सीटें
बिहार पुलिस ASI स्टेनो का चयन प्रक्रिया।
ASI स्टेनो के चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं। जिसमें से पहले दो चरण में लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल है।
• पेपर 1 - सामान्य हिंदी
• पेपर 2 - सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा कुल 300 अंको की होगी। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी। इसमें कुल दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले प्रश्न पत्र में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। और हर एक सवाल एक अंक का होगा। पहले प्रश्न पत्र को पास करने के लिए परीक्षार्थी को 30 अंक लाने होंगे। सामान्य हिंदी पत्र का प्राप्तांक जोड़ा नहीं जाएगा।
दूसरे प्रश्न पत्र के लिए भी कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। हर एक सवाल दो अंक का होगा और इसमें गलत जवाब देने पर 0.2 नंबर की नेगेटिव मार्किंग है।
परीक्षा में सफल होने पर परीक्षार्थी को शॉर्ट हैंड टेस्ट देना होगा शॉर्टहैंड टेस्ट 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट में पूरी करनी होगी। और इसके लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएंगा जिसमें हिंदी और अंग्रेजी का टाइपिंग टेस्ट 30 शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 20 मिनट में कंप्यूटर पर टाइपिंग पूरी करनी होगी। सभी चरण पूरा होने के बाद अंतिम चरण मेडिकल की होगी। मेडिकल में परीक्षार्थी का शारीरिक और स्वास्थ्य के लिए एक संपूर्ण चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
0 टिप्पणियाँ