Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

RRB Group-D Vacancy 2025- रेलवे ने निकाली 32000 से अधिक पदों पर भर्तीयां , कुल 68 पेज का नोटिफिकेशन जारी किया

 RRB Group-D Vacancy 2025 :-रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रेलवे ने सबसे बड़ा बदलाव आयु को लेकर क्या है। जो विद्यार्थी आरआरबी ग्रुप डी का तैयारी कर रहे है उनके लिए काफी अच्छा मौका है। जिसके लिए विद्यार्थी इस फॉर्म का ऑनलाइन एप्लीकेशन उसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group-D Vacancy 2025- रेलवे ने निकाली 32000 से अधिक पदों पर भर्तीयां , कुल 68 पेज का नोटिफिकेशन जारी किया
RRB Group-D Vacancy 2025- रेलवे ने निकाली 32000 से अधिक पदों पर भर्तीयां , कुल 68 पेज का नोटिफिकेशन जारी किया 


RRB Group-D में आवेदन करने की तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन ऑनलाइन करने की तारीख 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर, इसके  ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 को तय किया गया है। लगभग 1 महीने का समय मिला है। अब 22 फरवरी आखिरी तारीख है तो कई बातों को ध्यान में रखनी होगी कि जितने भी सर्टिफिकेट (ओबीसी सर्टिफिकेट, एससी/एसटी सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट एवं अन्य सर्टिफिकेट) है ये सब 22 फरवरी से पहले की होनी चाहिए। तभी आप इस फॉर्म को ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपने ऑनलाइन करते वक्त कोई भी गलती कर दी तो रेलवे ने उसकी तारीख 25 फरवरी 2025 से 6 मार्च 2025 तक आपके लिए मॉडिफिकेशन का विंडो खुल जाएगा इसके बीच आप अपने गलती को सुधार सकते हैं।

RRB Group-D में आवेदन करने की कुल वैकेंसी 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार विज्ञापन संख्या यानी CEN No.08/2024 के तहत ग्रुप डी के लिए कुल 32438 पदों पर भर्तियां निकली है। महिला/पुरुष हर एक वैकेंसी 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं इस एप्लीकेशन को ऑनलाइन करने के लिए अब कोई आईटीआई या डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं होगी।

RRB Group-D में आवेदन करने की आयु सीमा एवं सैलरी

इस बार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से आयु सीमा में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। पहले रेलवे ने जब शॉर्ट नोटिस निकली थी तब उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर लिया था लेकिन अब रेलवे ने उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर कर दिया है। महिला या पुरुष 18 से 36 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार इस फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी की सैलरी सातवां पे आयोग कमीशन के अनुसार 18 हजार रुपए है लेकिन आठवां पे आयोग कमिशन में इसकी सैलरी बढ़ जाएगी। 

RRB Group-D 2025 किस जॉन में कितनी वैकेंसी है 

रेलवे जॉन                                            कुल वैकेंसी
  • नॉर्थन रेलवे (न्यू दिल्ली)            -         4785
  • वेस्टर्न रेलवे (मुंबई).                  -        4672
  • सेंट्रल रेलवे (मुंबई).                   -        3244
  • साउदर्न रेलवे (चेन्नई).                -        2694
  • नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) -        2048
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज)        -       2020
  • ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता).             -       1817
  • साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद)   -       1642
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर)           -       1614
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर).            -       1433
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर)           -       1370
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) -       1337
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर)             -       1251
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता)       -       1044
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर)             -        964
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली)             -         503
_____________________________________________
                   कुल                                 -      32438

RRB Group-D में ऑनलाइन आवेदन करने की शुल्क

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए जनरल (UR)/ओबीसी (OBC) कैटिगरी के उम्मीदवार को ₹500 ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क रखा गया है जबकि एससी (SC)/एसटी (ST)/ईडब्ल्यूएस (EWS) एवं किसी भी कैटिगरी की महिला उम्मीदवार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है। इस शुल्क का भुगतान रेलवे द्वारा निर्धारित नेट बैंकिंग/यूपीआई/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड ऑनलाइन के माध्यम से शुक्ल का भुगतान कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ